Posts

पैरों के तलवों पर कांसे (Kansa) धातु की कटोरी से मालिश

 पैरों के तलवों पर #कांसे (Kansa) धातु की कटोरी से मालिश करना एक प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति है, जिसे कांसा वाटी मसाज कहा जाता है।  यह मालिश सिर्फ आराम ही नहीं देती, बल्कि इसके कई गहरे शारीरिक और मानसिक फायदे भी हैं,,,,,, कांसे की धातु, जो तांबे और टिन का मिश्रण होती है, आयुर्वेद में इसके औषधीय गुणों के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह मालिश शरीर के ऊर्जा बिंदुओं (मर्म) को उत्तेजित करती है, जिससे कई लाभ होते हैं। कांसे की कटोरी से मालिश के फायदे ,,,,,,,,,: शरीर की गंदगी (टॉक्सिन) बाहर निकालना: कांसे की धातु में शरीर की गर्मी और विषाक्त पदार्थों (toxins) को खींचने का गुण होता है। जब तलवों पर तेल या घी लगाकर कांसे की कटोरी से मालिश की जाती है, तो कटोरी का निचला हिस्सा धीरे-धीरे काला या भूरा हो जाता है। यह इस बात का संकेत माना जाता है कि कटोरी शरीर से जमी हुई गंदगी को बाहर निकाल रही है।  तनाव और थकान दूर करना:  पैरों के तलवों में हजारों तंत्रिकाएं (nerves) होती हैं। मालिश करने से ये तंत्रिकाएं शांत होती हैं, जिससे पूरे शरीर को गहरा आराम मिलता है।  यह दिन...

यज्ञ द्वारा रोग निवारण

 जब हम अपने प्राचीन साहित्य के पृष्ठ उलटते हैं, तो अपने पूर्वजों के लम्बे-चौड़े नीरोग शरीरों और सैंकड़ों वर्ष की आयु का उल्लेख पाते हैं। वे न डाक्टरी पास करने विलायत जाते थे न करोड़ों रुपये की विलायती औषधियाँ मंगाते थे, न युवा पुरुषों की आँख पर चश्मा था, न 99 प्रतिशत पायरिया और मन्दाग्नि (Dyspepsia) आदि के रोगी थे। ऐसी दशा में हमें यही कहना पड़ता है कि हमारे रोगी होने का सब से बड़ा कारण अपनी प्राचीन वैदिक संस्कृति, आचार-विचार, रहन-सहन और नित्य कर्म की अवहेलना करना और पाश्चात्य संस्कृति को अपनाना है। हमारी प्राचीन संस्कृति में नित्य कर्म पर बड़ा बल दिया गया है, यहाँ तक बताया गया है कि संध्या हवन न करने वाला पापी है। नित्य कर्म से जो आध्यात्मिक लाभ हैं, वह तो वर्णनातीत हैं। पर स्वास्थ्य विषयक लाभ भी इतना होता है कि इनको नियम पूर्वक करने वाला सदाचारी कभी किसी कठिन रोग में नहीं फँस सकता। अन्य यज्ञों को छोड़ केवल हवन यज्ञ की ही वैज्ञानिक परीक्षा हमें इसी परिणाम पर पहुँचाती है। यही कारण था कि हमारे प्राचीन वैद्य जिनको रोगियों से धन प्राप्त करने की इच्छा नहीं थी उन गृहस्थों को जो अपनी स्व...

फेफड़ों की इनफैक्शन व ताकत के लिये बलदा धूनी

  धूम्रपान चिकित्सा  इसमें  औषधि को नासिका के मार्ग से  उसके धुंए को अंदर  लिया जाता है , और  वो सीधा जाकर फेफड़ों में असर  करता है|  जैसे  सिगरेट पीने के बाद  उसका असर  खून में देखा जा सकता है|   अगर यह   प्लास्टिक ,कचरे आदि  का है तो नुकसान करता है  और  उससे खांसी भी हो जाती है  परंतु यह है  औषधीय है , शास्त्र के अनुसार है  अथर्ववेद में  इसका वर्णन है धूम्रपान चिकित्सा  फेफड़ों के बल को कैसे बढ़ाते हैं   इसमें एक औषधि आती है  जिसको हम बोलते हैं  बलदा धुनि  पांच चीजें डालकर इसको बनाया जाता है पांचो चीजें  बराबर मात्रा में मिलाकर  एयरटाइट कंटेनर में रख देते हैं|  सुबह शाम गाय के उपले के ऊपर 1 -2 चम्मच डालकर उसको जलाना है ,उसमें अब चाहे प्राणायाम करो या 9 -10 लंबी सासें अंदर लो |  जब यह धूनी फेफड़ों में जाती है तो उसको मजबूत करती है | रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है |     फेफड़ों को बीमारी से लड़ने के काबिल बनाती है  फ...

नाभी कुदरत की एक अद्भुत देन है !!

 एक 62 वर्ष के बुजुर्ग को अचानक बांई आँख  से कम दिखना शुरू हो गया। खासकर  रात को नजर न के बराबर होने लगी। जाँच करने से यह निष्कर्ष निकला कि उनकी आँखे ठीक है परंतु बांई आँख की रक्त नलीयाँ सूख रही है। रिपोर्ट में यह सामने आया कि अब वो जीवन भर देख  नहीं पायेंगे।.... मित्रो यह सम्भव नहीं है.. हमारा शरीर परमात्मा की अद्भुत देन है...गर्भ की उत्पत्ति नाभी के पीछे होती है और उसको माता के साथ जुडी हुई नाडी से पोषण मिलता है और इसलिए मृत्यु के तीन घंटे तक नाभी गर्म रहती है। गर्भधारण के नौ महीनों अर्थात 270 दिन बाद एक सम्पूर्ण बाल स्वरूप बनता है। नाभी के द्वारा सभी नसों का जुडाव गर्भ के साथ होता है। इसलिए नाभी एक अद्भुत भाग है। नाभी के पीछे की ओर पेचूटी या navel button होता है।जिसमें 72000 से भी अधिक रक्त धमनियां स्थित होती है नाभी में गाय का शुध्द घी या तेल लगाने से बहुत सारी शारीरिक दुर्बलता का उपाय हो सकता है। 1. आँखों का शुष्क हो जाना, नजर कमजोर हो जाना, चमकदार त्वचा और बालों के लिये उपाय... सोने से पहले 3 से 7 बूँदें शुध्द घी और नारियल के तेल नाभी में डालें और नाभी के आसपास...

नाभि चिकित्सा

 गर्भ में आहार केंद्र सिर्फ नाभि है बड़े होकर हमने उसे भुला दिया, न कभी तेल डालते है न कभी पानी तीव्र चिकित्सा के कुछ उपाय यहां बताये जा रहे है उच्च रक्तचाप कितना भी रक्तचाप बढा हुआ हो, कलमी शोरा 10ml गंगाजल में घोल लें, रुई में भिगोकर नाभि पर रख दें, 15 मिनट में रक्तचाप कम हो जाएगा मासिक धर्म मासिक धर्म के अनेक तकलीफों में रुई को ब्रांडी में भिगोकर नाभि पर रखे तुरंत लाभ आएगा सर्दी जुखाम रुई को अल्कोहल ( शराब) में भिगोकर नाभि पर रखें, तुरंत लाभ मिलेगा कील मुहासे झाइयां पिम्पल शुद्ध नीम के तेल की कुछ बूंदे नाभि में रोज मले, सब गायब हो जायेगे प्रजजन क्षमता के लिए जैतून की बूंदे नाभि में डालकर मालिश करें, क्षमता बढ़ेगी दस्त नाभि के चारो तरफ आवंला कूटकर एक घेरा बना दें, 1 चम्मच अदरक का रस नाभि में डाल दे, 10 मिनट में दस्त ठीक होंगे बालो की समस्या नाभि में शुद्ध घी या शुद्ध तेल रोज मालिश करें।

उल्टी करें सेहत सुधारें

 वमन कर्म आयुर्वेदीय पंचकर्म में पहला क्रिया विधान है। वमन का शाब्दिक अर्थ होता है उल्टी करना। उल्टी रोग लक्षण भी है लेकिन शरीर के शोधन में जब वमनकर्म की बात करते हैं तो अभिप्राय उल्टी करवाकर रोगों का निवारण करना होता है।  सामान्यतः योग क्रियाओं में गरम पानी व नमक मिलाकर उल्टी करवाई जाती है। परंतु आयुर्वेदिक वमनकर्म की विधि पूर्वक क्रिया 15 से 20 दिन में पूर्ण होती है, इसमें यह बात ध्यान रखने योग्य है कि इस पूरी अवधि में मात्र एक दिन वह भी 4 से 6 बार ही वमन के वेग आते हैं इसलिए यह भ्राँति बिलकुल दूर कर देनी चाहिए कि 10 -15 दिन तक या फिर एक पूरे दिन भर वमन करना होता है। वमन कर्म द्वारा कफ दोष को शरीर से बाहर निकाला जाता है।  जब परेशान हों इन बीमारियों से दमा, एसीडिटी, पेट के अल्सर, एलर्जिक खाँसी, पुरानी खाँसी, मधुमेह, आमवात (गठिया), शीत पित्त, कुष्ठ, सफेद दाग, सोराइसिस, गुदा से रक्तस्त्राव, ग्रंथियाँ, मोटापा, विषपान अथवा मद्यपान के बाद भी वमन कराकर विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकाला जाता है। अनेक रोगों में वमन कर्म के बाद विरेचन कर्म, वस्ति कर्म, रक्त मोक्षण आदि क्रियाएँ...

थाइरोइड की प्राकृतिक चिकित्सा।

  थाइरोइड रोग में गले के अग्रभाग, कंठ के नीचे गले पर सूती गीली पट्टी (पानी में भिगोकर, निचोड़कर) लपेट दें, उसके ऊपर ऊनि पट्टी की लपेट दें। यह लपेट 15 से 30 मिनट तक दें। तीन दिन रसाहार देकर उपवास कराएं। अगर गेंहू के जवारों का रस पीया जाए तो ये थाइरोइड में सब से बेस्ट है। प्राणायाम भी करें। विशेषकर उज्जायी प्राणायाम बहुत लाभकारी है थाइरोइड में। इससे थाइरोइड ग्रंथि पुन: सक्रिय होकर दोष रहित होने लगती है। भोजन द्वारा चिकित्सा। Thyroid ki bhojan dwara chikitsa 1. गले व् गर्दन पर सौंठ चूर्ण या अदरक पीसकर लेप करते रहें। 2. त्रिकुट चूर्ण, बहेड़ा चूर्ण और प्रवाल पिष्टी चूर्ण को क्रमश: 5:2:1 के अनुपात में मिलाकर प्रतिदिन सुबह शाम शहद या गुनगुने पानी से एक ग्राम मात्रा में लेने से थाइरोइड रोग में लाभ मिलता है। त्रिकुट चूर्ण – सोंठ, काली मिर्च और छोटी पिप्पली के समान मात्रा में मिलाने से बनता है। और ये बाज़ार में बना बनाया मिल जाता है। 3. लहसुन, प्याज, गाजर, मशरूम, सिंघाड़ा व् अन्य समुद्री खाद्यों का प्रयाप्त मात्रा में सेवन करें। ये थाइरोइड ग्रंथि को सक्रिय करते हैं जिससे शरीर की स्थूलता नष्ट हो...