फेफड़ों की इनफैक्शन व ताकत के लिये बलदा धूनी
धूम्रपान चिकित्सा इसमें औषधि को नासिका के मार्ग से उसके धुंए को अंदर लिया जाता है , और वो सीधा जाकर फेफड़ों में असर करता है| जैसे सिगरेट पीने के बाद उसका असर खून में देखा जा सकता है| अगर यह प्लास्टिक ,कचरे आदि का है तो नुकसान करता है और उससे खांसी भी हो जाती है परंतु यह है औषधीय है , शास्त्र के अनुसार है अथर्ववेद में इसका वर्णन है धूम्रपान चिकित्सा फेफड़ों के बल को कैसे बढ़ाते हैं इसमें एक औषधि आती है जिसको हम बोलते हैं बलदा धुनि पांच चीजें डालकर इसको बनाया जाता है पांचो चीजें बराबर मात्रा में मिलाकर एयरटाइट कंटेनर में रख देते हैं| सुबह शाम गाय के उपले के ऊपर 1 -2 चम्मच डालकर उसको जलाना है ,उसमें अब चाहे प्राणायाम करो या 9 -10 लंबी सासें अंदर लो | जब यह धूनी फेफड़ों में जाती है तो उसको मजबूत करती है | रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है | फेफड़ों को बीमारी से लड़ने के काबिल बनाती है फ...