Posts

Showing posts from May, 2023

उल्टी करें सेहत सुधारें

 वमन कर्म आयुर्वेदीय पंचकर्म में पहला क्रिया विधान है। वमन का शाब्दिक अर्थ होता है उल्टी करना। उल्टी रोग लक्षण भी है लेकिन शरीर के शोधन में जब वमनकर्म की बात करते हैं तो अभिप्राय उल्टी करवाकर रोगों का निवारण करना होता है।  सामान्यतः योग क्रियाओं में गरम पानी व नमक मिलाकर उल्टी करवाई जाती है। परंतु आयुर्वेदिक वमनकर्म की विधि पूर्वक क्रिया 15 से 20 दिन में पूर्ण होती है, इसमें यह बात ध्यान रखने योग्य है कि इस पूरी अवधि में मात्र एक दिन वह भी 4 से 6 बार ही वमन के वेग आते हैं इसलिए यह भ्राँति बिलकुल दूर कर देनी चाहिए कि 10 -15 दिन तक या फिर एक पूरे दिन भर वमन करना होता है। वमन कर्म द्वारा कफ दोष को शरीर से बाहर निकाला जाता है।  जब परेशान हों इन बीमारियों से दमा, एसीडिटी, पेट के अल्सर, एलर्जिक खाँसी, पुरानी खाँसी, मधुमेह, आमवात (गठिया), शीत पित्त, कुष्ठ, सफेद दाग, सोराइसिस, गुदा से रक्तस्त्राव, ग्रंथियाँ, मोटापा, विषपान अथवा मद्यपान के बाद भी वमन कराकर विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकाला जाता है। अनेक रोगों में वमन कर्म के बाद विरेचन कर्म, वस्ति कर्म, रक्त मोक्षण आदि क्रियाएँ...