साग्नि स्वेदन के 13 प्रकार
संकर: प्रस्तरो नाडी परिषेकोऽवगाहनम्। जेन्ताकोऽश्मधन: कूर्ष: कुटी भू: कुम्भिकैव च।। कूपो होलाक इत्येते स्वेदयन्ति त्रयोदश:।। (च. सू. 14/39-40) संकर प्रस्तर नाडी परिषेक अवगाहन जेंताक अश्मघन कूर्ष कुटी भू कुंभी कूप होलाक 1. संकर स्वेद (Mixed fomentation) -परिचय– स्वेदन द्रव्यों (तिल, उडद, कुलथी, मांस आदि) को कूट पीसकर पोट्टली बनाकर, सुखोष्ण करके जो स्वेदन किया जाता है उसे संकर स्वेद कहते हैं। संकर अर्थात् मिश्रण (दो या अधिक द्रव्यों के सम्मिश्रण से बना)। अर्थात् इसमें द्रव्यों को स्वेद भी कहा जाता है। पिण्ड बनाने के कारण इसे पिण्ड स्वेद कहा जाता है। इससे शरीर में साक्षात् (सीधे) ताप पहुँचाया जाने के कारण इसे ताप स्वेद भी कहा जाता है। भेद – स्निग्ध संकर स्वेद– तिल, उड़द, चावल आदि को पायस (खीर), मांस, मांसरस तथा अम्लवर्ग के रकन साथ पकाकर पोटली बनाते हैं फिर उस पोटली को ऊष्ण पायस, दूध या मांसरस में डुबोकर स्वेदन किया जाता है। इस प्रकार के स्वेदन का प्रयोग वात व्याधि या वात प्रधान रोगों में किया जाता है। रूक्ष संकर स्वेद – गाय, बकरी, घोड़ा, गधा आदि के सुखे पुरीष, लोहे के पिण्ड, धूल...