Posts

Showing posts from April, 2023

थाइरोइड की प्राकृतिक चिकित्सा।

  थाइरोइड रोग में गले के अग्रभाग, कंठ के नीचे गले पर सूती गीली पट्टी (पानी में भिगोकर, निचोड़कर) लपेट दें, उसके ऊपर ऊनि पट्टी की लपेट दें। यह लपेट 15 से 30 मिनट तक दें। तीन दिन रसाहार देकर उपवास कराएं। अगर गेंहू के जवारों का रस पीया जाए तो ये थाइरोइड में सब से बेस्ट है। प्राणायाम भी करें। विशेषकर उज्जायी प्राणायाम बहुत लाभकारी है थाइरोइड में। इससे थाइरोइड ग्रंथि पुन: सक्रिय होकर दोष रहित होने लगती है। भोजन द्वारा चिकित्सा। Thyroid ki bhojan dwara chikitsa 1. गले व् गर्दन पर सौंठ चूर्ण या अदरक पीसकर लेप करते रहें। 2. त्रिकुट चूर्ण, बहेड़ा चूर्ण और प्रवाल पिष्टी चूर्ण को क्रमश: 5:2:1 के अनुपात में मिलाकर प्रतिदिन सुबह शाम शहद या गुनगुने पानी से एक ग्राम मात्रा में लेने से थाइरोइड रोग में लाभ मिलता है। त्रिकुट चूर्ण – सोंठ, काली मिर्च और छोटी पिप्पली के समान मात्रा में मिलाने से बनता है। और ये बाज़ार में बना बनाया मिल जाता है। 3. लहसुन, प्याज, गाजर, मशरूम, सिंघाड़ा व् अन्य समुद्री खाद्यों का प्रयाप्त मात्रा में सेवन करें। ये थाइरोइड ग्रंथि को सक्रिय करते हैं जिससे शरीर की स्थूलता नष्ट हो...

गण्डूष

 गंडुश-क्रिया में जब आप मुँह में तेल को रखते हैं,तो जुबान के रास्ते तेल Toxins (शरीर में बनने बाले हानिकारक तत्व) को खींच लेता है। गण्डूष-क्रिया के द्वारा मुँह में विद्दमान Toxins, गले में विद्दमान Toxins, आँतों में विद्दमान Toxins सभी को  गण्डूष- क्रिया के द्वारा तेल खींच लेता है।। अर्थात हमारे जुबान की नसें शरीर में जहाँ तक फैली हुई है उन सभी जगहों से गण्डूष-क्रिया के द्वारा Toxins खींच लिया जाता है और वो सारे के सारे Toxins तेल में आ जाता है।। और फिर अंततः 15-20 मिनट बाद(जब आंख में,नाक में, मुंह में पानी आ जाये) मुँह से तेल को भेंक दें।फिर हल्के गुनगुने पानी या ताजे पानी से कुल्ला कर लें।फिर दांतुन या मंजन करें।। ध्यान रखें तेल को पीना नहीं है,तेल को 15-20 मिनट बाद मुँह से बाहर फेंक दें अर्थात थूक दें।। *गण्डूष-क्रिया करने से दाँत-मसूड़े मजबूत होते हैं। *मुँह का स्वाद बढ़ता है। *दाँतों से खून आना बन्द होता है।। *पाचनशक्ति मजबूत होती है। *वायुविकार/गैस की समस्या में बहूत लाभ मिलता है। *गण्डूष-क्रिया लगातार करने से चेहरे पर कांति आती है अर्थात चेहरे की चमक बढ़ती है। *दाँतों में ...