Posts

Showing posts from February, 2021

वमन

 मन और स्वास्थ का संबंध  स्वस्थ आप किसे कहेंगे ? अच्छे से भूख लगती हो  खाया पिया समय पर हजम हो जाता हो |  पेट साफ़ (मल मूत्र ) ठीक से हो जाता हो |  सभी रिपोर्ट नार्मल हो |  मन स्वस्थ हो |  सुश्रुत ऋषि सूत्र स्थान 15 /16 में कहते है |  समदोषः समाग्निश्च समधातुमलक्रियः । प्रसन्नात्मेन्द्रियमनाः स्वस्थ इत्यभिधीयते ॥  कीचड़  = मिट्टी  + पानी = कफ दोष  मार्च में कौनसा पंचकर्म करें ? घर का पाइप बताएगा वसंत ऋतु में क्या होता है | बच्चे हो या बड़े वमन सही करेगा सबका तन  मार्च के महीने में कफ या कीचड़ बढ़ने लगता है |घर में अगर किसी पाइप में कीचड़ बढ़ने लगे तो वो ब्लॉक हो जाता है और फिर पूरे घर में कीचड़ हो जाता है | ऐसा ही शरीर में कफ के कारण होता है |  जब शरीर में कफ ज्यादा हो जाता है तो ब्लॉकेज करता है और शरीर के अंदर मल इक्कठा होने लगता है |  छाती के ऊपर के रोग जैसे दमा ,अस्थमा ,सर्दी ,खांसी, मोटापा , मंदबुद्धि होना ,thyroid, बहुत आलस आना , नीदं बहुत ज्यादा आना ,कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाना ,हृदय रोग ,गले के रोग  वमन सर्वश्रेष्ठ च...

अभ्यंग

 अभ्यंग करने वाले व्यक्ति को कभी बुढ़ापा नहीं आएगा और बुढ़ापे से होने वाली बीमारियां नहीं होगी |  थकान नहीं होगी , तनाव,गुस्सा ,अवसाद नहीं होगा |  वात के रोग नहीं होंगे |  आँखों की बीमारियाँ नहीं होंगी | ( पैर के तलवों में मालिश करें ) शरीर स्वस्थ रहेगा |  नींद अच्छी आएगी (पैर के तलवों में सोने से पहले 5  मिनट मालिश करें) शरीर मजबूत होगा |  *क्या आपने कभी मालिश का आनंद लिया है...* *जानिये मालिश के अद्भुत लाभ..* 1. मालिश से रक्त संचार ठीक से होता है, जिससे शरीर के विकार बाहर निकल जाते हैं। 2. मालिश से त्वचा हृष्ट-पुष्ट तो होती है, मांसपेशियों की टोनिंग भी हो जाती है। 3. मालिश शरीर के जोडों को लचीला बनाती है व विभिन्न अंगों की क्रियाओं में सुधार लाती है। 4. मालिश से पाचन संस्थान के अंगों जैसे यकृत, अमाशय व छोटी आंत आदि को उत्तेजना मिलती है, जिससे ये अंग अपना काम सुचारु रूप से कर पाते हैं। 5. मालिश से नाडी संस्थान को उत्तेजना मिलती है, जिससे शरीर की अन्य क्रियाओं का संचालन भी भली-भांति होता है। 6. मालिश से शरीर के विकार निकालने वाले अंगों जैसे फेफडे, बडी आं...