अभ्यंग
- अभ्यंग करने वाले व्यक्ति को कभी बुढ़ापा नहीं आएगा और बुढ़ापे से होने वाली बीमारियां नहीं होगी |
- थकान नहीं होगी ,
- तनाव,गुस्सा ,अवसाद नहीं होगा |
- वात के रोग नहीं होंगे |
- आँखों की बीमारियाँ नहीं होंगी | ( पैर के तलवों में मालिश करें )
- शरीर स्वस्थ रहेगा |
- नींद अच्छी आएगी (पैर के तलवों में सोने से पहले 5 मिनट मालिश करें)
- शरीर मजबूत होगा |
*क्या आपने कभी मालिश का आनंद लिया है...*
*जानिये मालिश के अद्भुत लाभ..*
1. मालिश से रक्त संचार ठीक से होता है, जिससे शरीर के विकार बाहर निकल जाते हैं।
2. मालिश से त्वचा हृष्ट-पुष्ट तो होती है, मांसपेशियों की टोनिंग भी हो जाती है।
4. मालिश से पाचन संस्थान के अंगों जैसे यकृत, अमाशय व छोटी आंत आदि को उत्तेजना मिलती है, जिससे ये अंग अपना काम सुचारु रूप से कर पाते हैं।
5. मालिश से नाडी संस्थान को उत्तेजना मिलती है, जिससे शरीर की अन्य क्रियाओं का संचालन भी भली-भांति होता है।
6. मालिश से शरीर के विकार निकालने वाले अंगों जैसे फेफडे, बडी आंत, गुर्दे, त्वचा आदि को भी बल मिलता है। इससे विकार शरीर में संचित नहीं होने पाते और तेजी से बाहर निकलते हैं।
7. शरीर के अनेकों रोगों जैसे बच्चों का लकवा, मांसपेशियों से संबंधित रोग, स्नायु रोग, तपेदिक, सिर दर्द, मोच आदि में मालिश से बहुत लाभ होता है, बशर्ते कि ये मालिश किसी जानकर व्यक्ति से करवाई जाए।
8. मालिश चर्बी को गलाने में भी सहायक होती है।
9. मालिश से त्वचा के रोमकूप विकसित होते हैं।
10. मालिश से मांसपेशियां सुगठित व सुदृढ हो जाती हैं, जिससे शरीर में लचीलापन व चुस्ती-फुर्ती बढ जाती है।
11. कई बार पुराने रोगों को ठीक करने में मालिश का सहारा लिया जाता है। मालिश शरीर के तनाव को दूर रिलैक्स करती है।
12. मालिश से शारीरिक गठन में मजबूती आती है और शरीर का विकास अच्छी तरह होता है।
13. अधिक कमजोर व्यक्ति या जो व्यायाम नहीं कर सकते, उन्हें मालिश के द्वारा स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया जा सकता है। क्योंकि जिस तरह व्यायाम के द्वारा रक्तसंचार तेज होकर विकार दूर हो जाते हैं, उसी तरह मालिश भी यही लाभ पहुंचाती है।
Comments
Post a Comment