Nasya | नस्य

 नस्य शब्द का अर्थ है नाक में किसी भी तरह की औषधि डालना जैसे तेल ,घी ,पाउडर या कुछ ओर 

  • collar bone से ऊपर के रोग जैसे नाक ,कान और आंख से सम्बंधित बिमारियाँ | 
  • बालों की समस्या 
  • मानसिक रोग -तनाव ,गुस्सा ,बेचैनी ,stress ,चिड़चिड़ापन 
  • ऐसे में नाक में आयुर्वेदिक तेल ,घी या औषधियाँ डालना सर्वश्रेष्ठ है | 
  • गले के ऊपर के जो भी अशुद्धियाँ है वो बाहर निकल जाती है | 


नस्य (Nasya) शब्द निष्पत्ति :- भावप्रकाश ने नासा मार्ग से औषध ग्रहण करने को नस्य (Nasya) कहा है। नासिका से नस्य दिया जाता है। ‘नस्य’ शब्द का अर्थ है – जो नासा (नाक) के लिए हितकारी है। उर्ध्वजत्रुविकारेषु विशेषान्नस्यमिष्यते। नासा ही शिरसो द्वारं तेन तद्व्याप्य हन्ति तान्। […]


  • दिमाग में शृंगाटक मर्म होता है , मर्म क्या होता है ?
  • मर्म ऐसा vital  point  है जहाँ चोट लगे तो इंसान मर जाता है | आयुर्वेद के अनुसार हमारे शरीर में 107 vital  point  है| 
  •  शृंगाटक मर्म नाक के ऊपर साइड दिमाग की तरफ होता है और वो दिमाग ,आँख ,नाक और कान से जुड़ा होता है | 
  • आयुर्वेद के अनुसार अगर कोई औषधि नाक में डालते है तो वो शृंगाटक मर्म में जाती है और वहां से पुरे शरीर में पहुँच जाती है | 
  • और गले से ऊपर जितने भी रोग है उनको ठीक करने के लिए उपयोगी है | 
  • आधुनिक विज्ञानं के अनुसार 12 cranial nerves होती है |  olfactory nerve , जो नाक और दिमाग से जुडी होती है | जो भी गंध का ज्ञान होता है वो इसी nerve से होता है | इसे fibre track  of brain भी कह सकते है | 
  • Hamilton नामक विशेषज्ञ ने 1966 में कहा था की की एक nerve जो  olfactory nerve के साथ चलती है जो limbic system और hypothalamus से जुडी होती है | 
  • जो भी हमारी भावनायें या जज्बात है वो इस limbic system से जुडी हुए है | 
  • hypothalamus हमारे शरीर का तापमान नियंत्रित करना और hormones को नियंत्रित  करने का काम करता है
  • नाक में औषधि डालने से olfactory nerve stimulate होती है जो दिमाग को stimulate करती है |  | 
  • Sphenoid  bone के जो खड़े है इनका मुख्य काम तब आता है जब pituitary glands जिसको master gland भी कहते है उसमे किसी तरह के रोग होते है | 
  • जिसमे tumor हो गया या कोई ऐसा रोग हो गया जिसमे operation करना जरूरी हो गया , तो surgeon  इसे खड्डे या foramina से अंदर जाते है | 
  • और operation करते है ,इसे ही  ETSS कहते है | 

  • वहां पर जो mucus membrane है  वहां पर absorption शुरू हो जाता है | वो औषधि olfactory receptor nerve cell के पास जाती है | आगे चलकर cribriform plate  ( less commonly also called the lamina cribrosa of the ethmoid bone ) में जाती है | फिर वो limbic system और hypothalamus में काम करती है | 
  • नाक में गुनगुना घी या तेल डाले , नाक में घी नहीं जमता | नाक में घी या तेल डालने से मुँह में आ जाता है और उसे थूक दो बाद में | 
  • 5 साल के ऊपर से बच्चे को नस्य करो , उस से छोटे बच्चे को छोटी ऊँगली से डालो | 
  • आयुर्वेद में 32 बूंद तक घी या तेल डाल सकते है , परन्तु बिना डॉक्टर की सलाह के 2 बून्द से अधिक न डालें | 

Comments

Popular posts from this blog

नाभि चिकित्सा

यज्ञ द्वारा रोग निवारण