फेफड़ों की इनफैक्शन व ताकत के लिये बलदा धूनी

  धूम्रपान चिकित्सा  इसमें  औषधि को नासिका के मार्ग से  उसके धुंए को अंदर  लिया जाता है , और  वो सीधा जाकर फेफड़ों में असर  करता है|  जैसे  सिगरेट पीने के बाद  उसका असर  खून में देखा जा सकता है| 

 अगर यह   प्लास्टिक ,कचरे आदि  का है तो नुकसान करता है  और  उससे खांसी भी हो जाती है  परंतु यह है  औषधीय है , शास्त्र के अनुसार है  अथर्ववेद में  इसका वर्णन है

धूम्रपान चिकित्सा  फेफड़ों के बल को कैसे बढ़ाते हैं

  इसमें एक औषधि आती है  जिसको हम बोलते हैं  बलदा धुनि 

पांच चीजें डालकर इसको बनाया जाता है पांचो चीजें  बराबर मात्रा में मिलाकर  एयरटाइट कंटेनर में रख देते हैं| 

सुबह शाम गाय के उपले के ऊपर 1 -2 चम्मच डालकर उसको जलाना है ,उसमें अब चाहे प्राणायाम करो या 9 -10 लंबी सासें अंदर लो | 

जब यह धूनी फेफड़ों में जाती है तो उसको मजबूत करती है | रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है | 

   फेफड़ों को बीमारी से लड़ने के काबिल बनाती है  फेफड़ों में कोई फंगस हो, TB   हो तो उसमें बहुत अच्छी है,  ऐसा नहीं है  इसके  साथ  और कोई औषधि नहीं देते ,वह भी चलती रहती है परन्तु यह बहुत कारगर है | 

  TB में बस  ब्लीडिंग नहीं होनी चाहिए  बाकी सब में यह चल जाती है

धूनी लेने से TB की गांठ में मिलता है आराम | 

ऐसा नहीं है की इससे बहुत ज्यादा ऑक्सीजन बढ़ जाएगी या covid ठीक हो जाएगी | इसपर मुख्यतः TB पर काम हुआ है | 

 अगर आपको सांस लेने में दिक्कत है  तो उसका उपयोग ना करें  क्योंकि इससे और दिक्कत बढ़ जाएगी


इसमें क्या क्या डलता है 


  • भीमसेनी कपूर -वातावरण की शुद्धि करे ,anti bacterial ,anti fungal ,वातावरण को शुद्ध करे | 
  • लौंग -खून के विकारों ,श्वास ,कास ,दर्द में लाभकारी 
  • शक्कर -पुष्टि कारक ,बल वर्धक ,औषधियों के गुण बढ़ाये 
  • शतावरी - फेफड़ो की ताकत बढ़ाएगा ,रसायन ,बल दायक 
  • गाय का घी -फेफड़ो को तरकारी बनाये ,बल वर्धक 
शतावर ,शक्कर और घी जब मिलता है तो बहुत ज्यादा ताकत देता है | फेफड़ो के लिए बहुत अच्छा है | 



Comments

Popular posts from this blog

Nasya | नस्य

नाभि चिकित्सा

यज्ञ द्वारा रोग निवारण