रक्तमोक्षण

 रक्तमोक्षण  -इसका अर्थ है शरीर से खून निकालना , खून कैसे भी निकाल सकते हैं या तो 

  • ब्लड डोनेशन 
  •  लीच थेरेपी 
  • cupping  मेथड

  • इन सब तरीकों से जहां भी शरीर में अशुद्ध रक्त है वह निकाला जाता है.ऐसी बीमारियां जो ना ठंडी दवाइयों से ठीक होती है ना गरम दवाइयों से तो ,उस अवस्था में रक्तमोक्षण कर सकते हैं
  • दवाइयां देख लिए सब कुछ या जब सब प्रकार की दवाइयां खा कर देख और दवाइयां काम नहीं करते तो उस वक्त रक्तमोक्षण काम करती है ,यह शरीर की अशुद्धियों को बाहर निकाल देते हैं
  • वाग्भट्ट जी कहते हैं कि ऐसा हो सकता है की पाचन दीपन करके , दवाई खाकर, व्रत करके बीमारी दूर की गई हो तो वह जब शरीर कमजोर होता है या बुढ़ापे में वापिस आ सकते हैं परंतु पंच कर्म करके अगर शरीर की शुद्धि कर ली गई है तो वह वापस कभी नहीं आई
  • अगर migraine है और जहाँ दर्द है वहाँ पर रक्तमोक्षण कर दिया जाये तो साथ की साथ दर्द बंद हो जायेगा | 

  • शरदऋतु में रक्तमोक्षण या रक्तदान ( blood donation ) आपके स्वस्थ रहने के लिये सबसे अनुकूल ऋतु हैवर्षाऋतु समाप्त होते-होते सूर्य की प्रखर किरणें धरती पर पडने लगती हैं । तब शरद ऋतु का आरंभ होता है । वर्षाऋतु में निरंतर ठंडे वातावरण से हमारा शरीर मेल खाया होता है । शरद ऋतु का आरंभ होने पर अकस्मात ही गर्मी के बढने से स्वाभाविक रूप से पित्तदोष बढता है और उससे आंखों में संक्रमण होना, फोडे आना, बवासीर का कष्ट बढना, बुखार आना जैसे विकारों की कडी ही आरंभ हो जाती है । शरद ऋतु इन विकारों के लिए सर्वाधिक अनुकूल होता है; इसीलिए व्यंग्य से वैद्यों को ‘शारदी माता’ अर्थात (रोगियों की संख्या बढानेवाला) शरद ऋतु वैद्यों की माता ही है, ऐसा कहा गया है ।

  • स्वास्थ्य के लिए वाहिनी से रक्त निकालने की क्रिया को आयुर्वेद में रक्तमोक्षण कहा जाता है । स्वास्थ्यरक्षा के लिए प्रत्येक शरद ऋतु में एक बार रक्तमोक्षण अवश्य करना चाहिए, ऐसा आयुर्वेद में बताया गया है । रक्तमोक्षण के कारण मुख पर फुंसियां आना, नाक से रक्त बहना, आंखों में संक्रमण होना जैसे विकारों का प्रतिबंध होता है । रक्तदान करना भी एक प्रकार से रक्तमोक्षण ही है । इसलिए जिन्हें संभव हो, वे इस ऋतु में रक्तकोश में जाकर एक बार ही रक्तदान करें । रक्तदान विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में ही करे| इस मौसम में यह रक्त दान ही नही बल्कि आपका स्वास्थ्य संरक्षण है

Comments

Popular posts from this blog

Nasya | नस्य

नाभि चिकित्सा

यज्ञ द्वारा रोग निवारण