मन के रोगो में पंचकर्मा के फ़ायदे
मानसिक बीमारी में एलोपैथिक दवाई लेने के कुछ दुष्प्रभाव होते है जैसे
- आलस्य
- सारा दिन सोते रहना
- पेट ख़राब होना
- अचानक से वजन बढ़ जाना
- भूख कम ज्यादा होने लग जाना
- schizophrenia
- OCD ( किसी भी चीज़ को बार बार सोचते रहना या किसी भी चीज़ को देखकर अलग या व्यवहार करना जैसे कोई बोलता है की लिफ्ट जाते ही साँस फूलने लगता है या बस में बैठते ही साँस घुटने लगता है | )
इन सब में आयुर्वेद में शोधन चिकित्सा का बहुत महत्व है |
- उपसमार
- उन्माद
- इन सब में शरीर के शोधन या सफाई को महत्व दिया गया है | एक उदहारण से समझते है जैसे अगर हमारा पेट साफ नहीं हुआ है तो मानसिक स्थिति भी अच्छी नहीं रहती है ,शरीर में भारी पन रहता है | अगर शरीर में विषाक्त पदार्थ रहते है ,पेट साफ़ नहीं होता तो मन पर भी उसका प्रभाव पड़ता है |
- अगर दवाई काम नहीं कर रही तो पंचकर्म चिकित्सा से शरीर का शोधन करवाओ |
- वात के मानसिक रोग में वस्ती की जाती है ,वात के मानसिक रोग में जैसे उछलना कूदना ,कोई चीज़ है नहीं और वैसा व्यव्हार करना जैसे हाथ पर गिटार बजाना ,कुर्सी पर बैठकर बोलना की चल मेरी घोडा गाड़ी ,बहुत जोर से चिल्लाना ,बहुत जोर से हसना इत्यादि |त्वचा रुक्ष हो गई है ,या गर्मी अच्छी लगता है ,ठंडी जगह से भागता है ,
- पित्त वाले मानसिक रोग -बहुत गुस्सा आता है , कपडे वगैरह फाड़ देते है ,मारने के लिए दौड़ पड़ते है | ठंडी जगह पसंद है ,ठंडी चीज़ें पसंद है | उनके लिए विरेचन चिकित्सा है |
- कफ वाले मानसिक रोग - एक जगह बैठे रहते है ,लार गिरती रहती है ,जिनको सफाई पसंद नहीं है ,एक जगह डले पड़े रहना ,या कपडे उतारकर मैथुन करने की इच्छा करना या बिस्तर पर इस तरह की हरकतें करना | इस तरह के लोगों के लिए वमन नाम का पंचकर्म अच्छा है |
- कहा गया है कि जिनको मानसिक रोग है उनका पहले शोधन करने के बाद इलाज करने से कई गुना ज्यादा ज्यादा लाभ होता है |
- मानसिक रोगों में शिरोधारा बहुत अच्छा है |
- वात , कफ रोगियों के लिए तक्रधारा भी बहुत अच्छा है | ये उनके लिए भी अच्छा है जिनको dandruff रहता है , psoriasis है या खुजली रहती है |
- नस्य कर्म - वात और कफ वालों के लिए तेल अच्छा है , सरसों का तेल ले सकते है |
- बहुत ज्यादा रूखापन है ,बहुत ज्यादा चंचल है ,दिमाग में कुछ न कुछ चालू रहता है ,वो बादाम रोगन इस्तेमाल कर सकते है |
- बहुत ज्यादा गुस्से वाला है तो देसी गाय का घी नाक में डालो या पंचतिक्त घी या पंचगव्य घी नाक में दिन में 5 -6 बार डालो |
- जो लोग बहुत सुस्त है, लेटे रहते है ,बहुत मोटे है ,ज्योतिष्मती नाम का तेल इस्तेमाल करें | यह बहुत गरम होता है अगर शरीर में थोड़ी से भी गर्मी है तो न ले | परन्तु बहुत मोटा है , चर्बी जमी रहती है ,कफ जमा रहता है तो उसे दे सकते है |
- अंजन - पांच प्रकार के पित होते है और अगर पाचन शक्ति के ख़राब होने से दिमाग पर असर है तो अंजन लगा सकते है | बहुत प्रकार के अंजन आते है जैसे त्रिफला अंजन
- गण्डूष (Oil pulling )- जिन लोगों को ज्यादा प्यास लगती है वो इमली या मुन्नका का 10 -20 मिली पानी लेकर गण्डूष करें |
- कर्णपूर्ण कर सकते है |
- अच्छा संगीत सुनो |
Comments
Post a Comment